सहारनपुर महापौर के भाई विनय सिंह को अंतिम विदाई—भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि!

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह के छोटे भाई विनय सिंह के निधन पर राजनीति, प्रशासन और समाज के कई दिग्गजों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक राजीव गुंबर, विधायक उमर अली खान, विधायक आशु मलिक, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व मंत्री विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप , पूर्व मंत्री शायन मसूद सहित अनेक वरिष्ठ नेता उनके निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।


 *"सहारनपुर की सड़कों पर उमड़ा सम्मान, हर आंख नम!"* 

इस दुखद घड़ी में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा, नगर निगम के सभी पार्षदों, राष्ट्रीय स्वयं संघ से राकेश वीर, अतुल आदि, प्रतिष्ठित चिकित्सकों में डॉ नरेश नौशरान, डॉ महेश चंद्र, डॉ विकास शर्मा, डॉ राजीव तिवारी, डॉ प्रवीण कुमार आदि व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


 *"विनय सिंह की यादें रहेंगी अमर!"* 

सहारनपुर में यह शोकसभा सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि विनय सिंह के प्रति जनता के सम्मान और अपार स्नेह का प्रमाण थी। हर व्यक्ति ने इस क्षति को व्यक्तिगत शोक की तरह महसूस किया। सभी गणमान्य जनों ने परिवार को संबल देने के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं और विनय सिंह के योगदान को यादगार और प्रेरणादायी बताया।


 *"विनय सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका सम्मान और आदर्श हमेशा अमर रहेंगे!"* 

रिपोर्ट *अंशुल तोमर* 
Sunega Bharat Network

Comments

Popular posts from this blog

SP’s Political Move: Close Aide of Chaudhary Family, Vilash Rana, Appointed as District President of Samajwadi Yuvjan Sabha – A Game Changer for Saharanpur Politics!

शिक्षा सुधार की ओर बड़ा कदम: उ.प्र. मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण संगठन की नई कार्यकारिणी गठित